कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया बैठक में उठाए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुंभ मेला हाईपावर कमेटी की बैठक में उनके द्वारा उठाए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन द्वारा सीसीआर में ली गयी कुंभ मेला हाईपावर कमेटी की बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा रखे जनहित के मुद्दे नहीं सुने गए। अशोक शर्मा ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड स्थानांतरित नहीं होना चाहिए। जब बस स्टैंड से स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं है तो शासन प्रशासन को किस प्रकार की परेशानी है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के पास ही हाईवे भी है और रेलवे स्टेशन भी है। यात्रियों को नजदीक ही सभी सुविधा मिल रही है। ऐसे में बस स्टैंड को स्थानांतरित करने का कोई औचित्य नहीं है।
अशोक शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मेयर अनीता शर्मा के कार्यकाल के दौरान नगर निगम बोर्ड ने मेडिकल कालेज के लिए निःशुल्क भूमि दी थी। लेकिन आज तक अस्पताल में जनता को सुविधा नही मिल नहीं मिल पा रही है। सीवर लाइन की सफाई समय से नहीं होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर वेश्यावृत्ति हो रही है। लोगों का शाम को निकलना भी मुश्किल है। कोई आवाज उठाए तो अधिकारी उस पर निजी हित का आरोप लगा देते हैं। सांसद, विधायक आंखे बंद कर बैठे हैं। पार्षद सुनील एवं विवेक भूषण विक्की ने कहा कि अर्धकुंभ को कुंभ बताकर बजट के बंदरबांट की तैयारी चल रही है। धार्मिक मान्यताओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अस्पतालों में शवों को चूहे खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र को कुंभ क्षेत्र में शामिल किया जाए। पार्षद हिमांशु गुप्ता व सोहित सेठी ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री के स्वागत के लिए 35 लाख का शौचालय तोड़ दिया गया। भाजपा सरकार बजट को ठिकाने लगाने में लगी हुई है। पूरा शहर खोदकर छोड़ दिया है। चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। सीवर सफाई भी नहीं की जा रही है। पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार व सुंदर सिंह मनवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में बड़े नाले का कार्य रोक दिया गया है। जिसके कारण लोगों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकार वार्ता में सतेंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, नितिन शर्मा, रामकुमार राजपूत, दीपक कोरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal