नगर में चलाया स्वच्छता अभियान, जगाई स्वच्छता की अलख

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर आईटीसी मिशन सुनहरा कल आचार्य कुल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति एवं जे एस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत टाउन हॉल परिसर से शिवचौक तक मुख्य मार्ग पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों द्वारा झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई तथा कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।


इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि “स्वच्छता एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी दैनिक आदत होनी चाहिए।” साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे। इस कार्यक्रम में CSFI योगेश कुमार, SFI वैशाली सोती, प्लक्षा मैनवाल, SBM बाबू रुचि शर्मा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी, बालकृष्ण स्वच्छता समिति से दीपाली वत्स एवं उनकी टीम, आर्चाय कुल से राष्ट्रीय ट्रस्टी होतीलाल शर्मा एवं उनकी टीम, जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से मैनेजर नीतीश चौधरी व उनकी टीम उपस्थित रही उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal