नगर की सड़कों पर दिखा हर ओर भक्ति व आस्था का सैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से गुरुवार को नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में जहां एक ओर स्वर्ण रथ पर विराजमान बालाजी महाराज भक्तों की आस्था के केंद्र में रहे। वहीं श्री खाटू श्याम जी के साथ श्रीराम परिवार, शिव परिवार एवं श्री राधा-कृष्ण की झांकियों के दर्शनों की खातिर यात्रा मार्ग पर भक्तों का सैलाब सड़कों पर निकल पड़ा, जिसके चलते हर ओर सिर्फ सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे। जय श्रीराम के जयघोष के बीच पूरी रात्रि नगरीय क्षेत्र के साथ गांधी कॉलोनी व नई मंडी में भक्तों का आवागमन जारी रहा।


गुरुवार को श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित बाला जी महाराज की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नवीन मंडी स्थल, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, बड़ा डाक घर, गऊशाला रोड, नंदी स्वीटस, पुरानी गुड़ मंडी रोड से होते हुए पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला चौराहा, गऊशाला रोड होते हुए भोपा पुल के रास्ते शहरी क्षेत्र में सायं होने के साथ प्रवेश करने में सफल रही। यहां से मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक होते हुए मोती महल और सर्राफा बाजार के रास्ते भगत सिंह रोड, शिव चौक पहुंची, जहां इस भव्य शोभायात्रा के दर्शन पाने के लिए भक्तों की अपार भीड़ दिखाई दी। यहां पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा झांसी की रानी, टाउन हाल, बालाजी चौक से वापस मालवीय चौक होते हुए फिर थाना सिविल लाईन्स से गांधी कॉलोनी पुल से श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर गांधी कॉलोनी मेन रोड, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर से वकील रोड, नई मंडी बिजलीघर से बड़ा डाकखाना होते हुए पूर्ण जोश और उत्साह के साथ गुजरी, जहां हर ओर बाबा के जयकारों से माहौल भक्ति से सराबोर दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal