मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हनुमत् जन्मोत्सव पर रेशू विहार के भंडारे का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल ने आम जनों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर रेशू स्टाफ ने सत्यप्रकाश रेशू के साथ मिलकर सभी का गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन करते हुए भारत को विश्व महाशक्ति बनाने का आह्वान किया। जिसके लिए विद्वान पंडित राजेश ने मंत्रोचारण के साथ पूजा पाठ कराया। साथ ही 144 करोड़ भारतीयों के सेवा संकल्प को मजबूत करने के लिए पूजन किया गया। ताकि 144 करोड़ के शोध को धरातल पर उतार कर सभी का चाहूंमुखी विकास किया जा सके।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने वार्ता करके भंडारे प्रसाद को रामभक्त हनुमान का आशीर्वाद बताया। डॉ0 वीरपाल निरवाल ने भंडारे के प्रसाद को भगवान राम का प्रसाद बताया। रेशू परिवार के सत्यप्रकाश रेशू ने भंडारे को सनातन के प्रति जनजागरण बताया। सभी भक्तों ने भंडारे में साफ-सफाई, पानी व्यवस्था व यातयात को सुचारू रखने के लिए सहयोग दिया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, भारत विकास के अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग, ज्ञान कुमार एडवोकेट, शोभित गर्ग, साधना गर्ग, शैला गर्ग, बालरोग विशेषज्ञ डॉo गिरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






