अनुभव सिंह बस्सी की प्रस्तुति पर खूब हँसा मुजफ्फरनगर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर राउंड टेबल 346 द्वारा विश्व प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का भव्य कॉमेडी शो आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एक फंड रेज़िंग पहल के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्कूलों में बच्चों के लिए नए क्लासरूम का निर्माण करना है। होटल में आयोजित कार्यक्रम शुरू होने से पहले हाल खचाखच भर गया। बस्सी की हंसी से भरपूर प्रस्तुति ने दर्शकों को देर तक गुदगुदाया और पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया।
मुजफ्फरनगर राउंड टेबल का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस नेक कार्य के लिए स्पॉन्सर्स ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मंत्री कपिल देव अग्रवाल, एसएसपी संजय वर्मा, जिला जज खली ऊजमा, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप सहित व शहर के गणमान्य लोग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
जैसे ही इस कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई, सभी एंट्री पास अग्रिम रूप से ही बुक हो गए। मेरठ के रहने वाले अनुभव सिंह बस्सी का यह मुजफ्फरनगर में पहला कार्यक्रम था, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शासन-प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला।
कार्यक्रम में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के प्रवेश पर प्रतिबंध रखा गया था, जिससे कुछ असंतोष भी देखने को मिला, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक था। इस फंडरेज़िंग कार्यक्रम के सभी पास पहले ही बुक हो गए थे। बस्सी की प्रस्तुति सुनने के लिए शामली, मेरठ, देहरादून, बिजनौर, सहारनपुर, हरिद्वार और नोएडा सहित कई शहरों से लोग पहुंचे।
अनुभव सिंह बस्सी की प्रस्तुति ने खासकर युवा वर्ग को खूब हँसाया। उन्होंने अपने हास्य में माँ-बाप, पति-पत्नी और दैनिक जीवन के मज़ेदार किस्सों को शामिल किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आए। साथ ही उन्होंने मंच से “मुजफ्फरनगर राउंड टेबल” टीम पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में मज़ाक भी किया और टीम की काली ड्रेस की कई बार सराहना की।
कार्यक्रम की सफलता का श्रेय मुजफ्फरनगर राउंड टेबल 346 के टेबलर — अंकित गुप्ता (चेयरमैन), सुलभ गोयल (vice चेयरमैन), शोभित गर्ग (सचिव), दीपांशु प्रकाश (कोषाध्यक्ष), अभिषेक सोबती (पूर्व चेयरमैन), अभिनव स्वरूप, प्रसून अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, शिवाँग कुच्छल, अनंत बंसल, श्रेय गोयल, अंकुर गोयल, अभिषेक पालीवाल, अर्चित गर्ग, वैभव अग्रवाल, व्योम अग्रवाल, मोहित गर्ग, मोहित मित्तल, अंशुल बंसल, अंशुल अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, अर्पित गर्ग, गौतम भाटिया, अनिकेत गोयल और टेबल की महिलाओ को जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से एकत्रित धनराशि का उपयोग स्कूलों में नए क्लासरूम के निर्माण हेतु किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्री कमांडों ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया प्रशिक्षण कार्यक्रम से मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं बच्चे-अमित चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट द्वारा दो दिवसीय प्री कमांडो ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। फॉरेस्ट नेचर कैम्प पीली पड़ाव में आयोजित प्री कमांड़ो ट्रेनिंग कैंप 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिविर के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि

अब 9 अप्रैल नहीं 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में आगामी ०9 अप्रैल का प्रदेश के मुखिया के आने का कार्यक्रम अब बदल गया है। योगी सरकार में मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल के बजाए जनपद में 13 अप्रैल को यहां आएंगे। सोमवार देर सायं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस

सुजडू चौराहे पर पुन: अशोक स्तंभ स्थापना की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका प्रशासन की ओर से सुजडू चौराहे से राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को हटाए जाने के विरोध में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त होने लगा है। सोमवार को सम्राट अशोक स्तंभ पुन: निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

राकेश टिकैत ने दी चेतावनी, वहलना चौक से बाहर बसों पर रोक से आम जनता परेशान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले की परिवहन व्यवस्था में हुए बदलावों को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि बस संचालन में दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर के बाहर वहलना चौक से बसें चलाने के कारण

“शारदेन की आरिका गौर ने रीडिंग चैलेंज में रचा इतिहास”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर की छात्रा आरिका गौर ने “इंग्लिश रीडिंग चैलेंज 2025-26” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 9 की छात्रा आरिका गौर इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा रहीं। साथ ही, देहरादून क्षेत्र से चयनित दो विद्यार्थियों में भी उनका स्थान रहा। यह

पुलिस ने दबोचे चार शातिर वाहन चोर 10 बाइक बरामद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइक बरामद की हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कोतवाली रानीपुर में प्रैसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal