मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय के पीटीआई राजीव कुमार शर्मा का भव्य विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ अनिल सैनी और अभिषेक गिरी ने राजीव शर्मा एवं सभी मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय के अन्य सभी शिक्षकों ने माला पहनकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर एवं विद्यालय परिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने राजीव शर्मा को बुके, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर तथा शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनके साथ बिताए अपने सुखद अनुभवों को साझा कर उन्हें सफल सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दी। राजीव शर्मा ने भी विद्यालय में बिताएं अपने 36 वर्षों के शिक्षण काल के सुखद अनुभवों को साझा कर भावुक हो गए। राजीव के पारिवारिक सदस्यों ने उनके साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। अंत में प्रधानाचार्य ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और श्री राजीव जी को भाव भीनी विदाई समर्पित की। कार्यक्रम का संचालन मंजू देवी ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार एवं सेवानिवृत्त विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक गण एवं सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस पर हुआ उद्योग भ्रमण व अतिथि व्याख्यान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए पीपल ट्री वेंचर्स प्रा0 लि0 द्वारा छात्राओं को डिस्ट्रिट कॉपरेटिव बैंक का भ्रमण कराया गया तथा कालेज में भी एक अतिथि व्याख्यान का आयोजित कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को






