श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी में श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकली

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी मुजफ्फरनगर में सोमवार को 1008 श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से नई मंडी के विभिन्न मार्गो से निकली। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष अमित जैन एडवोकेट व मंत्री अशोक जैन ने बताया कि 1008 श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से निकल गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः भगवान महावीर का अभिषेक शांति धारा व पूजा से हुई तत्पश्चात कार्यक्रम का झण्डारोहण रविन्द्र जैन, उषा जैन मंसूरपुर परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदर कुमार जैन गुलशन केमिकल MD व मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा समाहरोह गौरव मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप रहे।


शोभायात्रा में श्रीजी को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य शशांक जैन आदर्श परिवार को मिला। प्रभु के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य नीरज जैन खतौली परिवार को प्राप्त हुआ। तथा 4 इंद्र ओर खजांची कुबेर इंद्र, दाया इंद्र बया इंद्र बनने का सौभाग्य अशोक जैन सर्राफ, शरद जैन शाहपुर, अभय जैन व नवीन जैन कवाल आदि को प्राप्त हुआ। इस दौरान निग्रन्थ जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा मंदिर जी में 1008 श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसका सभी जैन धर्म प्रेमियों ने हृदय से बच्चों का उत्साह वर्जन किया। अभय जैन कव्वाल द्वारा बच्चों को पारितोषिक पुरस्कार वितरण किये गये। श्रीजी की रथ यात्रा नई मंडी के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस मंदिर जी में पहुंची और भगवान का जलाभिषेक करते हुए गंधोदक वितरित किया गया तथा सभी ने महावीर भगवान की जय जयकार की। रथ यात्रा महोत्सव में मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सीमा जैन सभासद, विकल्प जैन के अलावा राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स, संजय जैन सर्वोत्तम रोलिंग मिल्स, विप्लव जैन, रोहित जैन, मनोज जैन, नवीन जैन, राजकुमार जैन मंसूरपुर, नवीन जैन, सुनील जैन,अभय जैन, अरविंद जैन, ऋषभ जैन, सिद्धान्त जैन कवाल वाले ,मुकेश जैन (मीनू) खतौली वाले, अजय जैन,मुदित जैन,आदि काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे, पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को परखी डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं

जनपद में 1200 वोटों के आधार पर होगा मतदान बूथों का पुनर्गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर के बाद विधानसभा चुनावों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय

श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर में पंकज मलिक ने की जरूरतमंदों की सेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए रुड़की रोड स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे

फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स, श्री राम कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर किया कॉलेज का नाम रोशन

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज की फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में महामहिम राज्यपाल द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह (2025-2026) से पूर्व 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं : मंत्री कपिल देव

ग्रेटर नोएडा (रिपोर्टर)। जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव

सफाई कर्मियों ने किया ईओ दफ्तर पर प्रदर्शन, हड़ताल की दी चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्स चालकों से जुड़े विवाद ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ईओ पवन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई