मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद 2025-26 के अंतर्गत बैडमिंटन खेल स्पर्धा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान खेल विभाग प्रभारी प्रो. सहदेव मान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कराया गया।

इस स्पर्धा में वरदान राठी ने प्रथम स्थान, पवन ने द्वितीय स्थान और रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल विभाग प्रभारी प्रोफेसर सहदेव मान ने बताया कि चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर अपने विद्यार्थियों को शैक्षिक वातावरण के साथ-साथ शारीरिक विकास का वातावरण भी प्रदान करता है।।
इस स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें





