शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर व्यवस्था परखने सड़कों पर उतरे अफसर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 2 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी जयंती पर भव्य रूप से निकलने वाली देश की सबसे लंबी शोभायात्रा में सोमवार बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारी को लेकर अधिकारी और आयोजन समिति सक्रिय हो गई है। रविवार को इन्हीं तमाम तैयारियों को परखने के साथ नगर क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के मिश्रा ने संयुक्त रूप से शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा शोभा यात्रा मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं यातायात व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।

इसके साथ ही, अधिकारियों ने शोभायात्रा संचालकों एवं आयोजकों से वार्ता करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शोभायात्रा में निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने के साथ ध्वनि प्रदूषण के मानकों का अनुपालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर विशेष रूप से जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया कि शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी डायवर्जन प्लान लागू किया जाए। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से अपील की है कि वे शोभायात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें एवं शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal