राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की पर्व पत्रिका का हुआ विमोचन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्टीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा आर्चिड पार्टी हॉल रुड़की रोड सहारनपुर बस अड्डे के सामने वार्षिक हिंदू पर्व पत्रिका का विमोचन अनिल अग्रवाल जी राष्टीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन व पूर्व सांसद, अंकुर दुआ वरिष्ठ पत्रकार, कुश पुरी समाजसेवी, प्रभव स्वरूप उद्योगपति, शिशु प्रधान, अरविंद भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार, गौरव स्वरूप, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला, राघवेंद्र भटनागर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ एमके तनेजा व डॉक्टर तारिणी तनेजा, विजय पुरोहित उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महिला व विकल्प जैन सभासद ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश स्तुति एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर पटका पहना कर व पगड़ी पहना कर व हिंदू राष्ट्र का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय अरोड़ा जी ने किया।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री अनिल अग्रवाल जी ने सभी को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमें पर्व पत्रिका के माध्यम से हिंदी संस्कृति व सभी त्योहारों की सही जानकारी मिलती है जिसका संपूर्ण लाभ हर हिंदू को उठाना चाहिए। इस अवसर पर गौरव स्वरूप भाजपा नेता ने कहा कि आज के समय में सभी हिंदुओं को जात पात भुला कर पहले हिंदू बनना होगा तभी हम हिंदू समाज की रक्षा कर सकेंगे।
कुश पुरी ने कहा कि आज देश व प्रदेश के अंदर हिंदूवादी सरकार है। जिसको आने वाले समय में हमे बनाए रखना होगा अगर ओर कोई ओर सरकार आई तो हिंदू समाज का विघटन निश्चित है। सरिता शर्मा अरोड़ा ने सभी से औरआह्वान करते हुए कहा की आज हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ानी होगी आज हमें दो बच्चों को नहीं बल्कि चार चार बच्चे पैदा कर जनसंख्या बढ़ानी होगी तभी हम दूसरी जातियों को बराबरी कर सकेंगे ।इस अवसर पर संजय अरोड़ा जी ने कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों व हिंदू वीरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन देश के 24 राज्यों में कार्य कर रहा है उन्होंने हिन्दुओं के हिंदुत्व के लिए संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर शरण दीप कौशिक (शिशु प्रधान) प्रभव स्वरूप, विकल्प जैन, अरविंद भारद्वाज, प्रवीण जैन राघवेंद्र भटनागर, विजय पुरोहित ने भी अपने विचार रखें।


इस अवसर पर मुख्य रूप से आलोक चावला प्रदेश संयोजक (उत्तराखंड) प्रवीण जैन राजीव कुमार बंसल सरिता सिंगल राजेश शर्मा अंकित पाल अनिल मलिक अमित शर्मा संजीव शर्मा सोनू धीमान अंजू शर्मा दीपक पुरोहित संदीप अरोड़ा अशोक आर्य संजय गोस्वामी गौरव मुंडे विजय प्रताप सिंह समर ठाकुर सचिन कुमार निशु गौरक्षक विनोद कुमार अंकित सैनी सलेक पाल जी परीक्षित मित्तल कन्हैया शर्मा नमन मित्तल सचिन त्यागी प्रवीण सैनी सोनू शर्मा मुदित अरोड़ा सचिन पाल गोविंद शर्मा सीताराम ईश्वर चंद्र आदेश कुमार विशाल अरोड़ा लक्ष्मी धीमान निशा वर्मा रेनू गीता ठाकुर रजनी जैन मनोज कुमार सुंदर सैनी लीला बिष्ट मधु ब्रिंजल रेनू बाला संजय अरोड़ा ( देहरादून) डॉ सत्यम अरोड़ा आदि बड़ी संख्या में हिंदू वीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस पर हुआ उद्योग भ्रमण व अतिथि व्याख्यान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए पीपल ट्री वेंचर्स प्रा0 लि0 द्वारा छात्राओं को डिस्ट्रिट कॉपरेटिव बैंक का भ्रमण कराया गया तथा कालेज में भी एक अतिथि व्याख्यान का आयोजित कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को

धूमधाम के साथ मनाया गया श्री गुरू नानक देव जी महाराज का 557 वां प्रकाश पर्व

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय रोडवेज गुरूद्वारे में श्री गुरू सिंह सभा द्वारा जगत गुरू कलयुग के अवतार साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज का 557 वां प्रकाश पर्व श्री गुरू सिंह सभा द्वारा बडी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुणी ज्ञानी व रागी जत्थे पहुचें और सभी ने गुरू जी

अस्थाई गौशाला समोली तथा नावला कोठी खतौली का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अस्थाई गौशाला समोली तथा नावला कोठी, खतौली का निरीक्षण किया गया। समौली में 101 तथा नावला कोठी में 283 गौवेश संरक्षित है। समोली गौशाला की चारा काटने की मशीन खराब होने के कारण हरा चारा नहीं काटा जा सकता था। भूसा गौवेश को डाला गया था । केयर टेकर से सभी गौवंशों को

हरिद्वार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ब्रह्मलीन दादा गुरु बाबा ईश्वर दास की पुण्यतिथि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा पर उछाली आश्रम में ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास की पुण्य तिथी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संतों महंतों ने ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संत

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व यातायात के व्यापक प्रबंध किए

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal