सोमवार से शुरू होगी प्रदेश में गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित

Share :

लखनऊ (एजेंसी)। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के प्रयास को किसानों का साथ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद सोमवार से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही 2.24 लाख से अधिक किसानों ने बिक्री के लिए पंजीकरण करा लिया है। किसानों को गेहूं बिक्री में परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में अब तक 3574 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपये प्रति कुंतल अधिक है।
प्रदेश में खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित कुल 8 एजेंसियों द्वारा 6500 क्रय केंद्र स्थापित होंगे। योगी सरकार के निर्देश पर तेजी से कार्य भी प्रारंभ हो गए हैं। गेहूं खरीद सोमवार से प्रारंभ होगी, लेकिन इसके पहले ही प्रदेश में 3574 क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए। मौसम को देखते हुए उनके लिए छाया, पानी व बैठने समेत हर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।
उतराई, छनाई व सफाई के लिए किसानों को अलग से दिए जाएंगे 20 रुपये प्रति कुंतल*
किसानों ने इस साल काफ़ी अच्छी फसल तैयार की है। इसके लिए कृषि विभाग ने उन्हें पर्याप्त मात्रा में बीज भी उपलब्ध कराए थे। सरकार ने निर्देशित किया है कि पर्याप्त मात्रा में खरीद कर ली जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े। खाद्य व रसद विभाग ने 30 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 50 लाख मीट्रिक टन किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों को भुगतान के भी निर्देश दिए हैं। बिचौलियों का हस्तक्षेप न रहे, इसलिए सारा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है।
जिन किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर पंजीकरण-नवीनीकरण करा सकते हैं। गेहूं बिक्री के लिए इस पोर्टल/मोबाइल ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य है। गेहूं बिक्री के दौरान यदि कोई समस्या होती है तो किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर जानकारी दे सकते हैं। इसका निस्तारण अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराई जाएगी।
खास बातें
गेहूं खरीद- 30 मार्च से 15 जून तक। न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2585 रुपये प्रति कुंतल। पंजीकृत। किसान- 2,24,676। तय क्रय केंद्रों की संख्या- 6500। अब तक स्थापित क्रय केंद्र- 3574। उतराई, छनाई व सफाई के लिए दिए जाएंगे- 20 रुपये अतिरिक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खतौली लेखपाल पर गिरी गाज, एसडीएम ने किया सस्पेंड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रतनपुरी क्षेत्र के लेखपाल कुलदीप कुमार को खतौली एसडीएम डा. ललित कुमार मिश्र ने कार्य में लापरवाही और अनियमितता के चलते सस्पेंड कर दिया। एसडीएम ने लेखपाल के विरूद्ध नायब तहसीलदार खतौली/राजस्व निरीक्षक मन्सूरपुर की आख्या पर कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि कुलदीप कुमार लेखपाल अनुशासनहीन एवं लापरवाह कर्मचारी है और क्षेत्र

शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर व्यवस्था परखने सड़कों पर उतरे अफसर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 2 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी जयंती पर भव्य रूप से निकलने वाली देश की सबसे लंबी शोभायात्रा में सोमवार बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारी को लेकर अधिकारी और आयोजन समिति सक्रिय हो गई है। रविवार को इन्हीं तमाम तैयारियों को परखने के साथ नगर क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा को

राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 3 अप्रैल से, सभी तैयारियां पूरी-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला मुक्केबाजी संघ पदाधिकारियों ने बैठक करते हुए 3 अप्रैल से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की। विवेक विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुक्केबाजी संघ अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने बताया कि बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की रही प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

मेयर किरण जैसल एवं पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने किया हाईमास्ट लाईट का लोकार्पण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लंबे समय से पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग कर रहे वार्ड 40 पीठ बाजार वासियों की मांग पूरी करते हुए शनिवार को मेयर किरण जैसल एवं पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने मुख्य चौराहे पर लगायी गयी हाईमास्ट लाईट का लोकार्पण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी, इदरीश मंसूरी,

एसएसपी हरिद्वार ने किया निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई तैनाती की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को कोतवाली भगवानपुर, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को कोतवाली नगर, निरीक्षक चंद्रभान सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली

सनातन धर्म कॉलेज में पुरा-छात्र सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के सबसे पुराने, प्रतिष्ठित व यूजीसी नैक द्वारा ‘A’ ग्रेड प्रत्यायित शिक्षण संस्थान सनातन धर्म कॉलेज में पुरा-छात्र सम्मेलन (एलुमिनी मीट) का आयोजन प्रबंध सचिव अखिलेश दत्त, प्राचार्य प्रो. सुधीर पुण्डीर एवं अशोक तायल सदस्य प्रबंध समिति के निर्देशन में किया गया। सनातन धर्म कॉलेज प्रेस समिति के संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal