मुजफ्फरनगर/तितावी (रिपोर्टर)। बघरा स्थित पुराने बस स्टैंड के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई घायल युवक की पहचान विजय पुत्र चंद्रपाल निवासी लडवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय अपने गांव से गन्ने के कोल्हू माजरा में काम करने जा रहा था, इसी दौरान बघरा पुराने बस स्टैंड के समीप सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक यात्रियों से भरी बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






