जिला पंचायत बोर्ड की बजट बैठक में पास हुआ 99 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शनिवार को आयोजित जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 99 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट पास किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी ने किया। बैठक में भगवानपुर विधायक ममता राकेश, विधायक प्रतिनिधि सुशील त्यागी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत के अधिशासी अभियंता ईश्वरचंद और जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव रखे। बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बैठक में पारित किया बजट से ग्रामीण इलाकों के विकास पर खर्च किया जाएगा। जिनमें गांवों में खंड़जा बिछाना, सड़क निर्माण, जल संचय के लिए नए तालाबों का निर्माण व पुराने तालाबों को दुरूस्त किया जाएगा। पेयजल के लिए हैंडपंप लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal