मोदीनगर (रिपोर्टर)। मोदीनगर प्रवास के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने परिवारजनों के साथ माँ सिकरी माता के पावन दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने माता के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ सिकरी माता का यह प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी मनोकामनाएँ लेकर आते हैं और माता की कृपा से उनकी इच्छाएँ पूर्ण होती हैं।
मंत्री ने मंदिर परिसर में व्याप्त दिव्य, शांतिपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ आकर मन को अद्भुत शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माँ सिकरी माता से प्रदेश की उन्नति एवं विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने मंत्री का स्वागत किया। दर्शन के पश्चात मंत्री ने उपस्थित जनसमूह से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रार्थना की कि माँ सिकरी माता की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






