श्याम पधारे म्हारे गांव-2 के दूसरे दिन हुआ भव्य भजन संकीर्तन का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के नई मण्डी स्थित श्री रामलीला भवन में ‘श्याम पधारो म्हारे गांव-2’ का आयोजन बडे ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम में शिरकत कर बाबा का आर्शीवाद दिया गया। जहां कमेटी द्वारा राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का फूलमाला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में व्यापारी नेता संजय मित्तल, अरविन्द बंसल, ब्रहमप्रकाश शर्मा एवं दिल्ली से आये अनिल गोयल रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन बाबा खाटूश्याम का विशेष श्रंगार और मां शाकुम्भरी देवी का विशेष दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। जहां हजारो की संख्या में बाबा खाटूश्याम के भक्तो ने बाबा के दर्शन किये और रात्रि भजन कीर्तन का आनन्द लिया। इस दौरान कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक संजू शर्मा द्वारा बाबा श्याम के प्यारे-प्यारे भजनो से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जहंा उन्होने हम हारे हारे हारे, तुम हारे के सहारे व मेेरे सर पर रख दो बाबा अपने ये दोनो हाथ जैसे भजन सुनाकर श्रद्धालुओ को भक्तिरस में डूबो दिया। इसी के साथ कोलकाता से पधारी विख्यात भजन गायिका ईशा शर्मा द्वारा बाबा श्याम और मां शाकुम्भरी देवी के भजनो से रात भर समा बांधे रखा। दिल्ली से आई भजन गायिका ऋतु पांचाल द्वारा बाबा की भक्ति से भरे एक से बढकर एक भजनो से श्रद्धालुओ को नाचने पर मजबूर कर दिया। जहां सभी श्रद्धालुओ ने एक स्वर में भजन गायको के साथ बाबा खाटूश्याम की महिमा का गुणगान किया। दिल्ली से आये नरेश पुनिया म्यूजिकल ग्रुप ने पूरी रात धमाल मचाते हुए भक्तगणो को निहाल कर दिया। इस बार सबसे खास बात यह रही कि श्याम पधारो म्हारे गांव – 2 के आयोजको ने एक ऐतिहासिक कार्य करते हुए बाबा श्याम के श्रृंगार के साथ साथ वही श्रृंगार राजस्थान खाटू श्याम मंदिर, मुजफ्फरनगर के श्रीगणपति धाम खाटूश्याम मंदिर और शहर स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी भेजा। जहां एक साथ सभी मंदिरो में एक जैसा श्रृंगार कराया गया। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और भक्ति से भरा कार्य रहा।


इस अवसर पर राजकुमार सिंघल, राहुल सिंघल, विनीत सिंघल, श्रेय मित्तल, अर्पित जैन, राघव मित्तल, सुशांत गोयल (शानू), अमित बंसल, दीपक गोयल, अनिल गर्ग, राजकुमार जिंदल, कपिल गोयल, राजीव बंसल, रिंकू गर्ग, अनुज गर्ग, शरद सिंघल, सुभम गुप्ता, कृष राजवंशी, अक्षत सिंघल, अमन बंसल, अवि सिंघल, भूपेन्दर चौधरी, शुभम गोयल, सुशांत गर्ग, अर्पित जैन, अशोक जी, अमन गर्ग , अंकुश मित्तल, विक्की भाटिया, वासु, पवन, पदीप बंसल, संदीप गोयल, सार्थक, प्रिंस,टीपू, शैंकी, राहुल सिंघल, अंश मित्तल, अर्पित सिंघल, अर्चित सिंघल, आदि,कमेटी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। जिन्होने कार्यक्रम का सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal