उद्यमिता और नवाचार: आत्मनिर्भर भारत की ओर मार्ग” विषय पर 5 दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के वाणिज्य विभाग द्वारा “उद्यमिता और नवाचार: आत्मनिर्भर भारत की ओर मार्ग” विषय पर आधारित 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च 2026 तक सरस्वती सभागार में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की 5 दिवसीय गतिविधिया निम्न प्रकार रही।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर “ग्रामीण उद्यमिता” विषय पर मोहम्मद सलीम सर ने व्याख्यान दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। द्वितीय दिवस पर श्रीमती शुभी चौरसिया ने “उद्यमिता: आत्मनिर्भर भारत का इंजन” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि उद्यमिता देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। तृतीय दिवस पर “महिला उद्यमी: चुनौतियाँ एवं अवसर” विषय पर श्रीमती कनिका मैम ने महिलाओं के सामने आने वाली बाधाओं एवं संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चतुर्थ दिवस पर डॉ. सुबोध कुमार ने “एक सफल उद्यमी के गुण” विषय पर अपने विचार रखते हुए नेतृत्व क्षमता, जोखिम उठाने की क्षमता एवं नवाचार के महत्व को रेखांकित किया। अंतिम दिवस पर “उद्यमशील मानसिकता” विषय पर लेफ्टिनेंट अजय सर ने प्रेरणादायक व्याख्यान दिया और प्रतिभागियों को सकारात्मक सोच एवं अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का सफलतम संचालन डॉ अनुप पटेल, असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद सलीम एवं डॉ सुबोध कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी सत्र ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal