हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की उत्तरी पानीपत रिफाइनरी प्रभाग द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की गयी। रिफाइनरी की और से पोषण हेतु गोद लिए गए क्षय मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में पोषण किट वितरण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सी.एस.आर. विवेक शर्मा ने कहा कि इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। जनपद हरिद्वार के 650 टीबी मरीजों को पोषण हेतु इंडियन ऑयल द्वारा गोद लिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर के चिकित्सा अधिकारी डा.नलिन असवाल ने इंडियन ऑयल द्वारा मरीजो को गोद लिए जाने की सराहना करते हुए बताया कि इंडियन ऑयल द्वारा दी गई पोषण किट से मरीजों को टी.बी. को हराने में सहायता मिलेगी। एस.टी.एस. टी. बी. कार्यक्रम लक्सर अभिषेक कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल के क्षय रोगियों को गोद लेने के कदम को देखते हुए अन्य कॉर्पोरेट द्वारा भी क्षय रोगियों को गोद लिया जा रहा है। जिससे विभाग को मरीजो को क्षय रोग मुक्त करने में सहायता मिल रही है। इस अवसर पर कनिका शर्मा, अवनीश कुमार, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






