मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।
इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श के साथ दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिनमें बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और महिलाएं भी शामिल रहीं। कई मोतियाबिंद के मरीजों को आगे के उपचार और ऑपरेशन की आवश्यकता के लिए पंजीकृत किया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है और ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल पाता है। उन्होंने ट्रस्ट और आई सेंटर की टीम के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

आयोजक कुंजबिहारी अग्रवगाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक नेत्र जांच और उपचार की सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। बताया कि जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच और उपचार शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। इस दौरान मुख्य रूप से सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमके बंसल, डॉ. मनोज काबरा, डॉ. विनय सिसौदिया, गिरीराजा माहेश्वर, नीलकमल पुरी, राजन अग्रवाल, मनोज जैन, अंकित संगल, आदित्य गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, एमएस जरसर, नवनीत गुप्ता, अरविंद संगल, विशाल मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मौसम ने बिगाड़ा लोगों का मिजाज, बाजारों में पसरा सन्नाटा

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी के कई इलाकों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सुबह से बारिश लगातार जारी है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, बारिश के बीच कई जगहों पर

उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार, मिले 5 नए मंत्री; राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देहरादून/हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार शुक्रवार को 5 नये मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के साथ हो गया। राजभवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मदन कौशिक हरिद्वार, प्रदीप बत्रा रुड़की, भरत चौधरी रुद्रप्रयाग, खजान दास

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली (रिपोर्टर)। रालोद सुप्रीमों एवं मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया गया है कि धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का है। उक्त मामले की शिकयत दिल्ली के तुगलक रोड थाने को दी गई है। रालोद सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री को जान से

आयकर विभाग की कार्रवाई में बिंदल्स पेपर्स मिल्स समूह के परिसरों पर तलाशी जारी, करोड़ों की नकदी व आभूषण बरामद

मुजफ्फरनगर/बिजनौर। आयकर विभाग द्वारा मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड तथा उसके निदेशकों और समूह से संबद्ध अन्य संस्थाओं के मामलों में आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 132 के अंतर्गत 18 मार्च 2026 को तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई, जो समूह के अधिकांश परिसरों पर अभी भी जारी है। समूह की कई कंपनियों

प्रभारी मंत्री ने गिनाई प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियां

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समृद्धि का नवयुग यूपी का स्वर्ण युग उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद

टाउन हॉल पहुंच वाल्मीकि समाज ने लगाए भाजपा नेतृत्व पर उपेक्षा के आरोप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बनाई जा रही रणनीति जातिवाद और क्षेत्रवाद में विभाजित होती दिखाई दे रही है। मुजफ्फरनगर जनपद में लंबे इंतजार के बाद घोषित नई कार्यकारिणी में सही तरह से पदों का विभाजन न होने के और आप लगाने के साथ कई समाजों की उपेक्षा को लेकर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal