मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति को ट्राइसाइकिल प्रदान की है। मंगलवार को दिव्यांग व्यक्ति अध्यक्ष के आवास पर पहुंचा और अपनी समस्या बताई। दिव्यांग ने अध्यक्ष को बताया कि उसे चलने-फिरने में काफी कठिनाई होती है, जिसके कारण वह अपने छोटे-मोटे दैनिक कार्य भी ठीक से नहीं कर पाता। अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उसकी बात सुनने के बाद तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






