वेस्ट यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बरसे बदरा सोमवार को भारी बारिश के साथ ओले का अलर्ट जारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे यूपी में रविवार को मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बीच अलसुबह मौसम अचानक बदल गया। इसके चलते सुबह नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं अयोध्या समेत 15 से अधिक शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। लखनऊ में बूंदाबांदी के साथ ही धूलभरी आंधी चली। इस बीच मुजफ्फरनगर जनपद में भी आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ हवाओं में दिन भर ठंडक देखने को मिली।
दिल्ली-एनसीआर के साथ यूपी में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता बेमौसम बारिश और तेज हवाएं खेतों में खड़ी तमाम फसलों के लिए नुकसानप्रद हैं। फिलहाल बारिश और तेज हवा का असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं। हालांकि, तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो लगातार नमी रहने से फसलों में रोग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। हालांकि, जनपद में हुई हल्की बारिश से कुछ दलहनी व सब्जी वाली फसलों को फायदा भी मिल सकता है। हालांकि इस बारिश से गन्ना, गेहूं से अधिक सरसों की फसल में नुकसान है।
रविवार सुबह हुई बारिश से नगर मुख्यालय के साथ गांव और देहात में मौसम में कई दिनों से जारी गर्मी की दस्तक से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस के साथ आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ रविवार को 8.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद सायं 5 बजे भी कुछ क्षेत्रों में काले बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश ने घरों से बाहर निकले लोगों को इधर-उधर छिपने को विवश कर दिया। हालांकि कुछ देर हुई इस बूंदाबांदी से कोई दिक्कत लोगों को नहीं हुई। इस बीच जनपद में सर्द हवाओं ने लोगों को बदले मौसम के मिजाज से चिंता में डाले रखा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ऐसे परिवर्तन जारी रहने के संकेत दिए हैं। रविवार को हुई बारिश की जद में आने से हरदोई में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई। वहीं उसके 2 बच्चे भी झुलस गए। सीतापुर में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हाथरस में बारिश की वजह से कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिर गई। यहां रखा करीब 10 हजार बोरी आलू मलबे में दब गया। सोमवार को वाराणसी-प्रतापगढ़ समेत 43 जिलों में बादलों की आवाजाही व बिजली गिरने और आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर समेत 17 जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है। इसके अलावा 19 मार्च से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इससे भी बारिश-आंधी के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal