क्रिकेटरी चैंप ने 25 रनों से देवभूमि रॉयल्स को हराया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमपीएल-2 के 29वें मैच में क्रिकेटरी चैंप की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवभूमि रॉयल्स टीम को बुधवार को 25 रनों से पराजित कर दिया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान में हुए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेटरी चैंप की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 06 विकेट के नुकसान पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दारुष गोयल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि विहान राणा ने 54 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कुल 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी देवभूमि रॉयल्स की टीम 19.5 ओवर में 159 रन ही बनाकर आॅल आउट हो गई। देवभूमि रॉयल्स की ओर से मनीष भट्ट ने 69 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
क्रिकेटरी चैंप टीम की ओर से गेंदबाजी में विहान राणा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार उन्हें मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा दिया गया। वहीं फाइटर आॅफ द मैच का पुरस्कार हर्ष भाटी को ज्वॉइंट सेक्रेटरी विकास राठी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई