राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए समस्या निदान के निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिप)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में की जनसुनवाई करते हुए इस दौरान अधिकारियों के साथ में समीक्षा बैठक की। इस दौरान आयोग सदस्य ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं को भी परखा। बुधवार को सदर ब्लॉक सभागार कूकड़ा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आयोग सदस्या सपना कश्यप का आगमन पर उपस्थित अधिकारियों ने अभिनन्दन किया।
कूकडा ब्लॉक कार्यालय पर संपन्न जनसुनवाई के दौरान कुल 11 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिन्हें आयोग सदस्य सपना कश्यप ने जिले के सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया एवं निस्तारण के लिए आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक संचालन डॉ. राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। इस दौरान आयोग सदस्य सपना कश्यप ने उपस्थित अधिकारियों द्वारा टोल फ्री नंबर/हेल्पलाइन नंबर कैलेंडर वितरित किए गए। इस दौरान आयोग सदस्या द्वारा एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरिता सिंह, प्रिंसिपल एवं स्टाफ एएनएम ट्रैनिंग सेंटर कूकड़ा द्वारा आयोग सदस्या को लाइव प्लांट भेंटकर स्वागत किया गया। जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग से संजय कुमार प्रोबेशन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, डिप्टी जेलर दीपक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रुपाली रॉय चौधरी, प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक ज्योति यादव, उप निरीक्षक प्रीति चाहल, उप निरीक्षक ज्योति तोमर, उप निरीक्षक बबली सिंह के अलावा आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, विकास विभाग, श्रम विभाग, बेसिक शिक्षा एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, पूजा नरूला केंद्र प्रबंधक, रेणु रानी सोशल वर्कर, पूनम शर्मा एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से सचिन कुमार, नाथी राम, अरुण कुमार, नितिन त्यागी व अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal