हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने मौलाना सलीम पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी को लेकर बिहार के एक तथाकथित मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की ओर से की गई विवादित टिप्पणी के बाद प्रदेशभर में विरोध के स्वर मुखर होते जा रहे हैं। मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर मुख्यालय पर मौलाना के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस दौरान हिंदू सुरक्षा सेवा संघ जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने मौलाना मुर्दाबाद के खिलाफ नारे लगाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग करते हुए बिहार के तथाकथित मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से अंशुल तायल, शैंकी धीमान, अंकित चौधरी, शुभम राठी, हभिान सिंह, सोनू बालियान, आयुष बालियान, विनोद चौधरी, दीपक बालियान, गोपेश कुमार, वतन बालियान, मनीष, तनीष, रीना सैनी, रीनू, शिवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal