मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंगलवार को सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक मेरठ रोड स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक में योजना के कुल लक्ष्य के सापेक्ष कम लोन स्वीकृति पर नाराजगी जताई।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा के दौरान सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक आॅफ इंडिया की योजना के उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में शाखा प्रबंधकों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए चेताया गया। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को होने वाले ऋण वितरण शिविर के लिए सभी बैंकों को इस बीच में लक्ष्य आवंटित किए गए। इस समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार समेत सभी जिला समन्वयक रहे।

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,






