महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही प्रतिभा का परचम: मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज के एमबीए, एमसीए व डीएलएड विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, मनि पटपटिया, कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, रितू मित्तल, डॉ. विभूति अग्रवाल व पारूल कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, क्रांतिकारी शालू सैनी, मनि पटपटिया, एसडी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या भारती तिवारी तथा वर्धमान हॉस्पिटल की डॉ. वंदना जैन को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज देश में महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, विज्ञान और व्यवसाय जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में बड़े लक्ष्य तय करते हुए उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें।
क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि आज की महिला आत्मनिर्भर और जागरूक हो चुकी है। यदि समाज और परिवार उन्हें समान अवसर दें तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं। समाजसेविका मनि पटपटिया ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व उनके अधिकारों की रक्षा करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज परिवार की जिम्मेदारियों के साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने किया 24 घंटे में रिकवर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर की पैड़ी पर गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने कुछ ही घंटों में रिकवर कर महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया। डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड निवासी विदेशी महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन मंगलवार की शाम हरकी पैड़ी पर गंगा आरती

पांडव कुमार हत्याकांड पर मिथिला समाज में आक्रोश, शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर C एवं D श्रेणी वाले विभागों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित तमाम अधिकारियों को

पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायक होगी कंप्यूटर लैब-नरेश रानी गर्ग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी। लैब का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग की माता नरेश रानी गर्ग ने किया। लैब के लिए कंप्यूटर डा.विशाल गर्ग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। नरेश रानी गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर लैब अनेक विद्यार्थियों के उज्ज्वल

भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए लोनिवि के अपर सहायक अभियंता डा.चंद्रलाल भारती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक निर्माण विभाग में अपर सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवी डा.चंद्रलाल भारती को दलित उत्थान एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। 28 अप्रैल को पंजाब विधानसभा परिसर चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार

हर की पैड़ी पहुंची बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा बुधवार को हरिद्वार पहुंची। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी एवं शिक्षाविद कैलाशपति मैठानी के संयोजन में टिहरी गढ़वाल के विशौन पर्वत स्थित बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला मंदिर से वार्षिक भ्रमण यात्रा के लिए हरिद्वार पहुची डोली यात्रा का भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal