टिहरी फाल्कन्स की 2 विकेट से रोमांचक मुकाबले में जीत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के 23वें मैच में टिहरी फाल्कन्स ने क्रिकगिरी चैंप्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 02 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने खेल मैदान में उतरी क्रिकगिरी चैंप्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से सक्षम राय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 75 रन की तेज पारी खेली। वहीं ऋतिक सोनकर ने 31 रन व अक्षय दुबे ने 25 रन का योगदान दिया। इस बीच टिहरी फाल्कन्स की ओर से गेंदबाजी में विवेक पोसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि सार्थक चेंची ने 2 विकेट लिए।
186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी फाल्कन्स की शुरूआत शानदार रही। टीम के बल्लेबाज हिमेश कृष्णा ने खेल मैदान में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 62 रन बनाए, जबकि अक्षु बाजवा ने 22 गेंदों में 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंत में टीम ने 14.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। क्रिकगिरी चैंप्स की ओर से अरूष गोयल ने 3 विकेट लिए, जबकि सक्षम राय व अहमद नौशाद ने 2-2 विकेट हासिल किए। अक्षु बाजवा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार संजय रस्तोगी द्वारा दिया गया। वहीं फाइटर आॅफ द मैच का खिताब सक्षम राय को वर्गीस पंवार द्वारा दिया गया। मैच का आनंद लेने के लिए सचिव मनोज पुंडीर, ज्वॉइंट सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, संजय रस्तोगी डायरेक्टर मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन, रविन्द्र चौहान बीसीसीआई पिच क्योरेटर, अमित गर्ग, विकास राठी, कुशल पाल सिंह, संजय शर्मा, रोहन त्यागी एवं अमित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal