मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यूपी सरकार की ओर से संचालित स्टेट सैक्टर की योजना तथा सेवाओं में फैमिली आईडी से जनपद में सभी पात्रों का शत प्रतिशत आच्छादन करने के लिए डीएम उमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में शासनादेश द्वारा यह विदित है कि पूर्व में संचालित एवं वर्तमान में लागू उन सभी योजनाओं, जिन्हें आधार अधिनियम के अन्तर्गत अधिसूचित किया जा चुका है या जिन्हें भविष्य में अधिसूचित किया जाना प्रस्तावित है, के तहत प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों में फैमिली आईडी अनिवार्य रूप से अंकित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने विभागों के अन्तर्गत संचालित स्टेट सैक्टर की डीबीटी योजना व सेवाएं डिजिटलीकरण के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। आवेदन पत्र में आधार पर अधिप्रमाणन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही आवेदक का सृजित फैमिली आईडी नवीन कॉलम में स्वत: प्रदर्शित किया जाना प्रावधानित है। ऐसे में यदि आवेदक की फैमिली आईडी उपलब्ध नहीं है, तो इस स्थिति में फैमिली आईडी बनाए जाने के लिए पॉप-अप संदेश प्रदर्शित किया जाए। फैमिली आईडी डेटाबेस से प्रदेश में संचालित योजनाओं एवं सेवाओं को लिंक/मैप किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सरकार द्वारा प्रदत कल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं के लाभ को मैप करने, अवशेष पात्रों की पहचान कर स्वचालन की ओर अग्रसर होते हुए लाभार्थीपरक/कल्याणकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने व अन्य योजनाओं/सेवाओं हेतु पात्रता निर्धारित करना है। फैमिली आईडी योजना के तहत पोर्टल पर वेब आधारित ई-पास बुक विकसित की गई है, जिसमें परिवार को प्रदान की गई समस्त सरकारी योजनाओं/सेवाओं का सम्पूर्ण विवरण प्रदर्शित होने के साथ सदस्यवार विवरण भी देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त इस पासबुक में एक एडीपी भी उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से परिवार एवं उनके सदस्यों द्वारा प्रविष्ट किए गए डाटा परिवार की संरचना, आयु, आय इत्यादि तथा फैमिली आई०डी० डाटाबेस के आधार पर संभावित पात्र योजनाओं की जानकारी पोर्टल पर स्वयं नि:शुल्क प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त के क्रम में शासन की मंशा के अनुरूप नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने विभागों में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्टेट सैक्टर की डीबीटी योजनाओं तथा सेवाओं में फैमिली आईडी से शत-प्रतिशत आच्छादन किया जाना सुनिश्चित करें।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






