जिला स्तरीय बालिका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आगाज चेयरपर्सन ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए किया प्रेरित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, डीएम उमेश मिश्रा एवं सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण के निर्देशन में जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा द्वारा अस्मिता-खेल से ही है पहचान के अंतर्गत जिला स्तरीय बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में पहुुंचे तमाम अतिथियों का जिला युवा अधिकारी द्वारा स्वागत संबोधन एवं अतिथियों को सम्मान प्रतीक एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय बालिका दौड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी बालिकाओं एवं खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभ कामनाएं दी। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उक्त खेल प्रतियोगिता का संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। खेल मैदान में आयोजित बालिका दौड़ प्रतियोगिता 03 श्रेणियों में (13 वर्ष से कम आयु वर्ग, 13 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा ओपन वर्ग) में आयोजित की गई। इन तीनों श्रेणियों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों/बालिकाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देते हुए सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बालिकाओं/खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका प्रबंधक, चंचल परामर्शदाता, छवि अधिवक्ता, भूपेंद्र यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी, मनोज पुंडीर, पूनम विश्नोई उप जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रधानाचार्य कुलदीप सिवाच, वार्डन बबिता शर्मा एवं दिव्या हांडा की उपस्थिति रही। बालिका दौड़ प्रतियोगिता में विजय कुमार युवा चैंपियन, समस्त खेल कोच, ओसामा व भावना आदि की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal