प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय पर किया वृक्षारोपण, लोगों से की पर्यावरण को सहेजने की अपील

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति इस बार पर्यावयर को सहेजने का संकल्प लेते हुए अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाये। उसकी देखभाल करें तो इस धरती को हम फिर से हरा भरा बनाने में सफल हो सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के प्रचार प्रसार के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण में सभी को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर और विशिष्ट अतिथि एमएलसी वन्दना वर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल का गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात यहां पर वन महोत्सव कार्यक्रम एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पेड़-पौधे हमारेवन का आधार हैं। प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं, अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं, ऐसा ही संकल्प करते हुए हर व्यक्ति इस बार अपनी मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाये। उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम सब मिलकर अपनी पृथ्वी को हरा- भरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो। जो भी पेड़ लगाया जाये, उसको संरक्षित करने, उसकी देखरेख करने का बीड़ा भी उठायें। उन्होंने सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाने के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, राज्यमंत्री केपी मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, विधान परिषद सदस्या वंदना वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, जिला अभियान संयोजक अचिंत मित्तल, अभिषेक चौधरी, डा. पुरुषोत्तम, शरद शर्मा, हरीश अहलावत सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीन मंडी स्थल पर व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर हुआ ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को पूरे देश मे 80वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है। इस कड़ी में नवीन मंडी उद्योग व्यापार मंडल नवीन मंडी स्थल (संबंध) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नवीन मंडी स्थल स्थित व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर ध्वजारोहण किया गया।

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण श्रीमति त्रिशलादेवी जैन ने किया। राष्ट्रीय गान के बाद बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए एवं देशभक्ति के गीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी राष्ट्र भावना से देश

तिरंगे की शान में नवीन मंडी स्थल पर गूंजा वंदे मातरम्, जय भारत माता का उद्घोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवीन मंडी स्थल स्थित संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी का जश्न हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। तिरंगा फहराते ही “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल मित्तल प्रांतीय उपाध्यक्ष

देशभक्ति से ओत-प्रोत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा जैन इंटर कालेज प्रांगण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय जैन इंटर कॉलेज मीनाक्षी चौक मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने अभिभावकों ने और जैन समाज के अग्रणी समाज सेवीयों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में बड़े हर्ष उल्लास के साथ

पीआर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखाई दिया देश भक्ति का जज्बा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रधानाचार्य अनघ सिंघल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की आभा से गौरवान्वित दिखाई दिया। इस अवसर

एमएम इण्टर कालेज में शान से लहराया तिरंगा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमएम इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के नवनिर्वाचित प्रबंधक महेश गौतम एवं प्रधानाचार्य डाॅ• रंजन सिंह पुण्डीर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा राष्ट्रगान एवं झण्डा गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान संजय कुमार मोघा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal