पीआर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखाई दिया देश भक्ति का जज्बा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रधानाचार्य अनघ सिंघल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की आभा से गौरवान्वित दिखाई दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों ने अपने ओजस्वी वक्तव्यों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ से परिचित कराते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हमें अपने देश की एकता, अखंडता, स्वच्छता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।विद्यालय प्रबंधक अशोक अशोक सिंघल ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि देश का भविष्य आज के बच्चों के हाथों में है। यदि विद्यार्थी अपने कर्तव्यों को समझकर आगे बढ़ें, तो भारत को विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आज के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में प्रवीण कुमार दिव्या शर्मा, शंकर शर्मा, शिखा ठाकुर, विश्व बंधु शर्मा, आंचल गुप्ता, विशांक त्यागी, दीपक मलिक, चेतना मल्हन, राखी पाल आदि का विशेष योगदान रहा। आज के कार्यक्रम का संचालन आर्य कौशिक और कृष्ण गोयल द्वारा किया गया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal