नवीन मंडी स्थल पर व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर हुआ ध्वजारोहण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को पूरे देश मे 80वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है। इस कड़ी में नवीन मंडी उद्योग व्यापार मंडल नवीन मंडी स्थल (संबंध) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नवीन मंडी स्थल स्थित व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष व नवीन मंडी स्थल के वरिष्ठ व्यापारी हरिशंकर मुंधडा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी राजेंद्र सिघल द्वारा किया गया।

वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने सभी उपस्थित व्यापारियों को 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उन वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने हंसते-हंसते अपने देश के ऊपर अपने प्राण न्योछावर कर दिए उन्होंने कहा कि आज जो हम इस खुली हवा में सांस ले रहे हैं यह उन लाखों लाखों वीर सैनिकों का बलिदान है जिसके कारण हमें आजादी मिली उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज व्यापारी वर्ग प्रदेश में सुरक्षित है तथा बेखोफ हो करके अपना व्यापार कर रहा है। उनका स्पष्ट संदेश है कि जो भी गुंडा माफिया व्यापारी वर्ग की तरह आंख उठा करके देखेगा उसका सिर कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा की सभी को एकजुट रहकर राष्ट्रहित में कार्य करने चाहिए तथा सरकार को मजबूती प्रदान करनी चाहिए नवीन मंडी इकाई के महामंत्री अंकित गर्ग ने भी सभी को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उन वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने इस देश में हमें आजादी दिलाई तथा व्यापारियों को एकजुटता का संदेश दिया।
वरिष्ठ व्यापारी हरिशंकर मुंधडा ने भारी संख्या में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी एवं सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुज सिंघल, राजेश गोयल, अंकित गर्ग, मनमोहन मुंदडा, संदीप गुप्ता, विवेक गर्ग, हरिशंकर तायल, विजय कुमार, निरंजन कुमार, नितिन सिंघल, मनोहर लाल, अनुज अग्रवाल आशीष बंसल, आशीष गर्ग शिवम सिंघल तपन कुमार, श्याम सुंदर, राजेंद्र सिंघल, विशाल कलरा, देवेंद्र जैन नवीन जैन, महेश चौहान, प्रमोद त्यागी, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल नरेश अरोड़ा, राकेश ढींगरा, विपिन गोयल, जितेंद्र कुछल,संजय चावल,अरुण गुप्ता, विकास गुप्ता,अमित बंसल, प्रखर बंसल, अमित जैन,मुकेश जैन,निकुंज बंसल दीपक मदान, अजय कुमार, सचिन, मनोज गोयल, निकेत गोयल मित्तल, चिन्मय मित्तल वीरेंद्र सिंघल, अमरीश सिंघल आकाश गुप्ता, सरदार अमरीन सिंह, आशुतोष गुप्ता रविंद्र कुमार, नीरज बंसल, तरुण गुप्ता, वेद प्रकाश गोयल, रामनिवास मित्तल, कुलवंत सिंघल,धर्मेंद्र मुखिया, शुभम बंसल, सागर मुखिया, नितिन जैन, महावीर सैनी धारा सिंह पाल, सुभाष मित्तल नवनीत गोयल, हिमांशु गोयल सहित भारी संख्या में नवीन मंडी स्थल के व्यापारी उपस्थित रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal