विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु सारथी वाहन रैली निकाली गई ‌‌*

Share :

मुजफ्फरनगर। *जनपद में 5 जुलाई से 20 जुलाई के बीच सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जनपद मुजफ्फरनगर 4 जुलाई 2024 … * जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े का का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा जनसंख्या स्थिरता के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से सारथी वाहनों को हरी झंडी दिखाई जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर माइकिंग एवं पंपलेट बांट कर आम जनमानस को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करेंगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के प्रथम चरण में परिवार कल्याण कार्यक्रम की सेवा लेने वाले लाभार्थियों की लाइन लिस्टिंग आशाओ के माध्यम से सूची तैयार की गई, दूसरे चरण में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसके जनजागरण हेतु *सारथी वाहन* ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर चलाये जाएंगे। इसके बाद 11 जुलाई 2024 से 24 जुलाई 2024 तक पुरुष व महिला नसबंदी हेतु सेवा प्रदायगी पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 5 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक *सास बेटा बहु सम्मेलनों* का आयोजन कराया जाएगा, जिनमें परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी सास-बहू के साथ बेटो को विभिन्न एक्टिविटी और खेलो के माध्यम से कराया जाएगा,साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा प्रदाताओं व प्रेरकों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन भी किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला परिवार कल्याण एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक डॉ दिव्यांक दत्त, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार, डॉ मलका अरोड़ा, डॉ वालिया उस्मानी, डॉ रमन कुमार, डॉ सोनू कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस राजवंशी धर्मशाला में हर्षोउल्लास से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा जिला मुख्यालय राजवंशी सभा भवन लक्ष्मण विहार पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गर्ग अध्यक्ष ओर संचालन शलभ गुप्ता एडवोकेट महामंत्री द्वारा किया गया। सर्वप्रथम माँ कुलदेवी लक्ष्मी ,महाराजा अग्रसेन

गुरू गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल, गांधी कालोनी में 80वें स्वत्रंता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को श्री गुरू सिंह सभा गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित गुरू गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल, गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतत्रंता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चो द्वारा बडे़ सुन्दर कार्यक्रम प्रसारित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र पाॅल (सर्कल हेड पंजाब

नवीन मंडी स्थल पर व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर हुआ ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को पूरे देश मे 80वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है। इस कड़ी में नवीन मंडी उद्योग व्यापार मंडल नवीन मंडी स्थल (संबंध) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नवीन मंडी स्थल स्थित व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर ध्वजारोहण किया गया।

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण श्रीमति त्रिशलादेवी जैन ने किया। राष्ट्रीय गान के बाद बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए एवं देशभक्ति के गीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी राष्ट्र भावना से देश

तिरंगे की शान में नवीन मंडी स्थल पर गूंजा वंदे मातरम्, जय भारत माता का उद्घोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवीन मंडी स्थल स्थित संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी का जश्न हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। तिरंगा फहराते ही “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल मित्तल प्रांतीय उपाध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal