एमपीएल-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स टीम को किया पराजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमपीएल-2 के पूल बी में गुरूवार सुबह चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में सिल्वर्टन टाइगर्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स से हार गई। खेल मैदान में टाइगर्स की इस हार से पूल मेें अब सेमीफइनल में जाने की राह संघर्षपूर्ण हो गई। स्टेडियम में मेडिकल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इसमें आदित्य शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 62 गेंदों में 3 छक्के और 12 चौक्कों की मदद से 72 रन 62 गेंदों पर बनाये। इसके अलावा देवांश और दिनेश ने क्रमश: 21-21 रनों का योगदान दिया। यश ने 2 जबकि कुलदीप, प्रशांत और प्रवीण ने 1-1 सफलता प्राप्त की। इस बीच मेडिकल ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाये।
167 रनों के लक्ष्य के साथ खेल मैदान में उतरी टाइगर्स टीम ने आत्मविश्वास के साथ पारी की शुरूआत की। 17 ओवरों तक ऐसा लग रहा था कि टाइगर्स की जीत पक्की है, लेकिन अंतिम 3 ओवर में टीम 21 रन बनाने के लिए 7 विकेट के साथ जमी थी, जब एकाएक बल्लेबाज शिवम की क्रीज पर मौजूदगी के बीच मैच ने ऐसा पलटा खाया और वैभव की शानदार स्पिन गेंदों से विकेट निकलने शुरू हुए कि शिवम 51 गेंदों पर 78 बना कर नाजुक समय पर रन आउट हो गए। इसके बाद विकेट लगातार गिरने शुरू हुए तो पारी की 02 गेंद शेष रहते हुए पूरी टाइगर्स टीम ढेर हो गई। रोमांच भरे मैच में टाइगर्स को अंतिम ओवर में 13 रन बनाने थे पर 02 ही रन बन सके और 11 रन से मेडिकल मेवरिक्स टीम ने मैच जीत कर महत्वपूर्ण 2 अंक और अपनी दूसरी जीत हासिल की। कप्तान वैभव ने 6 विकेट लिए। ऋतुराज शर्मा ने 27, हर्ष ने 19 रन बनाये। मैन आॅफ दी मैच वैभव त्यागी रहे और फाइटर प्लेयर का अवार्ड शिवम चौधरी को दिया गय। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा और संयुक्त सचिव विकास ने यह अवार्ड दिए। इस दौरान सचिव मनोज पुंडीर, ओम देव सिंह, अरविन्द भारद्वाज, कुशल पाल सिंह, रोहित चौधरी, डा. हेमंत, डा. पंकज सिंह, राजीव जैन, डा. यश अग्रवाल, डा. देवेन्द्र मलिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal