मंत्री कपिल देव ने अपने आवास पर हर्षोल्लास के साथ खेली होली

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने अपने आवास पर नगरवासियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंत्री जी के आवास पर पहुंचे और उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


मंत्री कपिल देव ने सभी उपस्थित लोगों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभावों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नगरवासियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली तथा सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग-गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता तथा नगर के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के इस रंगारंग पर्व को उल्लास और उत्साह के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंडिया एलाइंस को माफ नहीं करेंगी महिलाएं-अलका गुर्जर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने के बाद से भाजपा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है। बृहष्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री अलका गुर्जर ने हरिद्वार में प्रैसवार्ता में कांग्रेस पर हमला बोला। पुराना रानीपुर मोड़ के पास एक

पुलिस ने किया रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा, जमीनी विवाद में हुई थी हत्या

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्वालापुर कोतवाली में प्रैसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को सीतापुर निवासी रवि चौहान की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 19 अप्रैल को रवि

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी कपिलानंद सरस्वती को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया है। कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी के संयोजन में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह

शत-प्रतिशत परिणाम के साथ भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर का परचम, आकांक्षा का जनपद में चौथा स्थान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर ने एक बार फिर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छूते हुए शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम संस्था की गुणवत्ता, अनुशासन और समर्पित

शहर के बीच बड़ा हादसा, आक्सीजन सिलिंडर फटा, 4 लोग घायल, 5 दुकानें क्षतिग्रस्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के प्रकाश चौक के पास गैस रिफिलिंग की दुकान में आॅक्सीजन सिलिंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया। हादसे में 5 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और 4 लोग घायल हो गए। पुलिस उक्त मामले की जांच में जुटी है। धमाके के बाद मुख्य मार्ग व आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई।

जिले की मेरिट में छाए लाला जगदीश प्रसाद के छात्र, हाईस्कूल में दो, इंटर में एक छात्र ने बनाया स्थान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले की मेरिट में चौथा तथा छठा स्थान प्राप्त किया। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में एक छात्र ने जिले की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal