एमपीएल-2 में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने अंबा वॉरियर्स को 71 रन से हराया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में खेले जा रहे एमटीएल-2 के 18वें मैच में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबा वॉरियर्स को 71 रनों से पराजित कर दिया। मैच के हीरो कार्तिक सिद्दू रहे, जिन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच भी चुना गया।

इससे पूर्व टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कार्तिक सिद्दू ने नाबाद 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कुशल यादव ने 34 और शोएब सिद्दीकी ने 34 रनों का बड़ा योगदान दिया।
गुरूवार को क्रिस्टल बालाजी टाइटंस टीम के दिए लक्ष्य का पीछा करने खेल मैदान में उतरी अंबा वॉरियर्स की टीम तमाम कोशिशों के बावजूद भी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 17 ओवर में 138 रन बनाकर पूरी टीम आॅल आउट हो गई। इस बीच अंबा वॉरियर्स की ओर से अंशुल पाल ने 37 रन और विवेक सरोहा ने 28 रन बनाए। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस टीम की ओर से गेंदबाजी में रजत निर्वाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 05 विकेट झटके, जबकि नफीस कुरैशी, कार्तिक सिद्दू और जुबैर ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस शानदार जीत के साथ क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। गुरूवार में मैन आफ द मैच रजत निर्वाल रहे, जिन्हें यह पुरस्कार मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने दिया। वहीं फाइटर आफ द मैच का पुरस्कार कार्तिक सिद्दू को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह ने दिया। इस दौरान गौरव स्वरूप, उद्यमी नरेन्द्र गोयल, करण स्वष्प, कार्तिक स्वरूप, समिति अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, मनोज पुंडीर, संजय शर्मा, अरविन्द भारद्वाज, ओमदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal