मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्टीय हिन्दू शक्ति संगठन ने सोमवार को एक होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अरविंद भारद्वाज, डॉ. एमके तनेजा, डॉ. राकेश कुमार, प्रमोद जैन, सरिता शर्मा अरोड़ा आदि मौजूद रहे। गणेश वंदना से प्रारंभ कार्यक्रम के अतिथियों का माला अर्पण करते हुए पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व भाईचारा व सद्भावना व प्रेम का प्रतीक है, क्योंकि होली हमें आपस में मतभेद भुला कर प्रेम का संदेश देती है। इस दौरान डॉ. एमके तनेजा ने कहा कि हमें होली का पर्व उत्साह और प्रेम से मनाना चाहिए, क्योंकि होली रंगों का त्यौहार है, जो हमें आपस में प्रेम से रहना सिखाता है। डॉ. राकेश कुमार व प्रमोद जैन ने सभी को होली की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि हमें होली जैसे पर्व अवश्य मनाने चाहिएं क्योंकि इस तरह के पर्व में जाती-पाती, छोटे बड़े का अंतर नहीं होता हैं। सरिता शर्मा अरोड़ा ने होली का महत्व बताते हुए कहा कि आज के समय में होली का विशेष महत्व है, जिससे हमें भारतीय संस्कृति की झलक मिलती है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा ने अतिथियों, पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभ कामनाएं देते हुए कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में गुलाल व फूलों की होली आपस में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्रवीण जैन, राजीव बंसल, संजय गोस्वामी, सरिता सिंघल, अंकित पाल, कन्हैया शर्मा, विकास गोयल, पुनीत जैन, गीता ठाकुर, लक्ष्मी, चित्रा तायल आदि मौजूद रहे।

शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भिन्न-भिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, पोस्टर, भाषण इत्यादि में छात्रों के द्वारा योग को दर्शाया गया। इन गतिविधियों में कुछ छात्रों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय






