आर्य समाज के 98वें वार्षिकोत्सव व भाजपा नेता गौरव स्वरूप, विकल्प जैन का हुआ अभिनंदन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी के आर्य समाज परिसर में 98वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं होलिकोत्सव श्रद्धा, उत्साह व वैदिक परंपराओं के बीच प्रारंभ हो गया। आयोजन में वैदिक यज्ञ, ध्वजारोहण, भजन-कीर्तन व प्रवचनों के बूते समाज में धर्म, सेवा और राष्ट्र भावना का संदेश दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

समारोह का शुभारंभ ब्रह्मयज्ञ व देवयज्ञ के साथ प्रारंभ कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण के पश्चात भजनोपदेश एवं प्रवचन का आयोजन हुआ। इस दौरान यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति व समाज में समरसता की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और विकल्प जैन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आर्य समाज नई मंडी के प्रधान गुलवीर सिंह, मंत्री धर्मेन्द्र नीटू एवं कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश बंसल ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का यह संगम सभी को धर्म और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज में सद्भाव, समरसता और राष्ट्रहित की भावना को मिलकर और अधिक सशक्त किया जाए।
प्रधान गुलवीर सिंह ने बताया कि आर्य समाज नई मंडी का वार्षिकोत्सव 2, 3 और 4 मार्च तक आयोजित होगा। मंगलवार को सायं 3 बजे से 6 बजे तक भजनोपदेश व प्रवचन का विशेष सत्र आयोजित किया जिसमें दूर-दराज से आए विद्वानों ने विचार रखे। समारोह में वैदिक विद्वान व भजनोपदेशक रामनिवास आर्य (पानीपत), उपदेशक आचार्य विरेन्द्र शास्त्री (सहारनपुर) तथा वैदिक प्रवक्ता डॉ. रितिका आर्या ने अपने भजनों और प्रेरणादायी प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम संयोजक हेमानी आर्या, विरेन्द्र आर्य, सरोज पांचाल आर्या, राज बाला आर्या एवं अर्पणा आर्या सहित आर्य समाज नई मंडी की पुरुष-महिला मंडली ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बने कन्हैया लाल शर्मा

मुजफ्फरनगर। भगवान विष्णु के छोटे अवतार भगवान श्री परशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव पर मुजफ्फरनगर शहर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाल गई। इस भव्य शोभा यात्रा में जहां विभिन्न सामाजिक धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ गपशप ग्रुप की ओर से बेसन के लड्डू हलवे का प्रसाद और शीतल जल की व्यवस्था की गई वहीं

पाँच दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर गाइड कैप्टेन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का डीएवी कॉलेज में शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केंद्र लखनऊ एवं सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ एवं सहारनपुर मंडल श्री अमित सैनी के निर्देश एवं ज़िला संस्था मुज़फ़्फ़रनगर के तत्वावधान में पाँच दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर गाइड कैप्टेन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डीएवी पीजी कॉलेज के अध्यापक शिक्षा विभाग में आयोजित

अयोध्या संस्कृति कला उत्सव का भव्य आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अयोध्या संस्कृति कला उत्सव का भव्य आयोजन भारतीय संस्कृति फाउंडेशन एवं मंगलम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति और भक्ति भाव का अद्भुत संगम रहा, जिसमें श्रीराम स्तुति पर एक विशिष्ट प्रस्तुति के माध्यम से India Star World Record स्थापित किया गया। इस गरिमामयी अवसर

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में घेरा भाजपा कार्यालय

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय के बाहर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैश खुराना ने कहा कि दुष्यंत गौतम को भाजपा अंकिता भंडारी मामले में बचा रही है। उन्हें हरिद्वार बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है। जिससे हरिद्वार

पटाखा गोदाम में विस्फोट, दो नाबालिक बच्चे झुलसे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पालिका ने 5 मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देश पर बीते दिवस नगर क्षेत्र में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति व आचार्य कुल के सहयोग से पालिका क्षेत्र के तहत 05 मंदिरों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal