मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा तथा एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए अफसरों ने विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात अधिकारियों ने पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। बाद में कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया।
जिला कारागार परिसर में दोनों अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता एवं ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कड़ी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में जिलाधिकारी ने जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






