मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिवस फरीदाबाद केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला की टीम ने मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम बहादरपुर, जानसठ रोड, पुरकाजी खादर व बेहड़ा अस्सा समेत कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छापेमारी करते हुए 7 पेस्टीसाइड निर्माण इकाइयों से सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे जाने के बाद स्थानीय कृषि विभाग हरकत में है। शनिवार को इन्हीं हालातों के बीच बुढ़ाना क्षेत्र में किसानों द्वारा किए हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दो नमूने खाद एवं 3 पेस्टीसाइड के नमूने लेते हुए लोगों को शांत किया। अधिकारियों ने दावा किया कि इन नमूनों की जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में कृषि विभाग बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मंडावली बांगर मेंंं किसानों के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। यहां हंगामा कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि यहां पर नकली खाद एकत्र किया जा रहा है। किसानों के उक्त आरोपों के बीच अधिकारियों ने दो खाद एवं 3 पेस्टीसाइड के नमूने जांच के लिए संकलित किए। कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि क्षेत्र में उक्त खाद खतौली शुगर मिल की ओर से ले जाया जा रहा था, जिसे यहां वाहन में हुई गड़बड़ी के कारण एक स्थान पर उतारा गया। उन्होंने बताया कि किसानों की शिकायत पर उक्त प्रतिष्ठान से दो खाद एवं तीन पेस्टीसाइड के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं, इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी






