क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने 3 रन से दर्ज की रोमांचक जीत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमपीएल-2 के मैच-10 में शनिवार को सीसीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस और बिंदल स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। इस बीच अंत तक मैदान में जारी चले संघर्ष में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने बिंदल स्ट्राइकर्स को 03 रन से हराकर शानदार जीत अपने नाम दर्ज की।
शनिवार को चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। टीम की ओर से शोएब सिद्दीकी ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान सार्थक सिंह ने 19 और कुशल यादव ने 13 रन का योगदान दिया। बिंदल स्ट्राइकर्स की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इस दौरान 04 विकेट झटके, जबकि शौर्य सैलार ने 2 विकेट हासिल किए।
मैदान में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस द्वारा दिए 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंदल स्ट्राइकर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम में इस बीच अक्षय त्यागी ने 44 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। शिव पंवार ने 30 रन जोड़े। इसके बावजूद भी टीम 20 ओवर में 07 विकेट पर 125 रन ही बना सकी और जीत से 3 रन दूर रह गई। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की ओर से दीपक राणा व नफीस कुरैशी ने 2-2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए शोएब सिद्दीकी को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अंतिम ओवर तक चले इस मैच ने टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

भाजपा ने किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से मिलता है व्यापार को बढ़ावा: अरूण सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड में पारित किए कई प्रस्ताव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (चौधरी किरण सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया भव्य प्रसाद वितरण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के हरिलोक के पास सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच हलवा, पूरी और आलू की सब्जी के प्रसाद का भव्य वितरण किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal