ऋतुराज शर्मा के दम पर 7 विकेट से सिल्वरटन टाइगर्स की शानदार जीत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमपीएल-2 के मैच-11 में शनिवार को चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने क्रिकेटरी चैंप्स को 7 विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। मैच में ऋतुराज शर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेटरी चैंप्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। कप्तान सत्यम सांगू ने 32 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विहान राणा ने 19 और अक्षय दुबे ने 9 रनों का योगदान दिया। इस दौरान सिल्वरटन टाइगर्स की ओर से कुलदीप कुमार, ऋतुराज शर्मा और प्रवीन कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट झटके। टीम ने अतिरिक्त के रूप में 4 रन दिए।
123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वरटन टाइगर्स ने बड़ी आक्रामक शुरूआत की। ऋतुराज शर्मा ने 42 गेंदों में 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें कई चौके-छक्के शामिल रहे। शिवम चौधरी ने 35 रन जोड़े, जबकि प्रशांत सूर्या और हर्ष पंवार ने नाबाद रहकर टीम को 13.2 ओवर में ही 127 रन तक पहुंचा दिया। टीम ने केवल 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रिकेटरी चैंप्स की ओर से रमीज मलिक, अहमद नौशाद और साक्षम राय ने कोशिश की, लेकिन सिल्वरटन टाइगर्स की बल्लेबाजी के आगे गेंदबाजी फीकी पड़ गई। इस बीच शानदार आॅलराउंड प्रदर्शन में ऋतुराज शर्मा को मैन आॅफ द मैच चुना गया। शनिवार के फाइटर आॅफ द मैच सत्यम रहे, कुछ नहीं वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज में सम्मानित किया। इस जीत के साथ सिल्वरटन टाइगर्स ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। खेल मैदान में मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह इस बीच चरम पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal