मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय माटीकला जागरूकता एवं फ्री टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन कम्बल कारखाना रुड़की रोड प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी वन्दना वर्मा एवं मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सम्मिलित रहीं। सर्वप्रथम जागरूकता कार्यक्रम में अतिथियों का सोम प्रकाश, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र भेंट करते हुए स्वागत किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 चयनित माटीकला कामगारों को अतिथियों द्वारा नि:शुल्क विद्युत चालित चाक एवं 06 माटीकला के कारीगरों को पगमिल मशीन तथा 10 चयनित पॉपकार्न मेकिंग मशीन का वितरण कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों द्वारा माटीकला बोर्ड एवं विभाग द्वारा संचालित इन योजनाओं के विषय में उपस्थित लाभार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयीं। कार्यक्रम में इस दौरान मुख्य रूप से ज्योति प्रजापति जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अनिल सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र के सलीम, राजबीर सिंह, पूर्व जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, टीपी सिंह, पूर्व सहायक विकास अधिकारी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य






