सिल्वरटन टाइगर्स ने देवभूमि रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए एमपीएल-2 के लीग मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने देवभूमि रॉयल्स को 4 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को शुरू मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए देवभूमि रॉयल्स ने 20 ओवर में 08 विकेट पर 123 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिंस पंवार ने 32 व हर्ष भाटी ने 34 रनों का योगदान दिया। सिल्वरटन टाइगर्स के गेंदबाज कुलदीप कुमार और आर्यमन ने 2-2 विकेट हासिल किए।
देवभूमि रॉयल्स ने 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खेल मैदान में सिल्वरटन टाइगर्स ने 14.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए ऋतुराज शर्मा ने नाबाद 56 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं यश गर्ग 07 रन बनाकर नाबाद रहे। देवभूमि रॉयल्स की ओर से हर्ष भाटी ने 3 विकेट लिए। मैच के हीरो रहे ऋतुराज शर्मा को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ सिल्वरटन टाइगर्स ने लीग में विजयी आगाज किया। इस वर्ष एमपीएल-2 लीग में 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें बिन्दल स्ट्राइकर्स, वॉरियर्स टिहरी फाल्कंस, देवभूमि रॉयल्स, अम्बा वॉरियर्स, वसुंधरा सुपरकिंग्स, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस, सिल्वरटोन पैंथर्स, सिल्वरटोन टाइगर्स सहित अन्य टीमें शामिल हैं। बता दें,पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी HK Digital Media के हमारे नेटवर्क की ओर से मैन आफ द मैच व सीरीज़ के बेस्ट प्लेयर के पुरस्कार प्रायोजित किए गए हैं। पहले दिन का ‘मैन आफ द मैच’ सिल्वरटोन टाइगर्स के रितुराज को दिया गया। देवभूमि रॉयल्स को हराकर सिल्वरटोन की टीम ने जीत हासिल की। उद्घाटन मैच था आज। अब 14 मार्च तक प्रतिदिन दो दो मैच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal