चेयरपर्सन ने डलावघर को विकास की नई तस्वीर में बदला शहर में 3 अत्याधुनिक एयर मिस्ट टावर जनता को समर्पित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका चेयरपर्सन की विकासशील सोच ने नगरीय क्षेत्र को गन्दगी से निजात दिलाने के साथ विकास की रोशनी से चकाचौंध करने का काम किया, ऐसा ही नजारा बुधवार कों देखने को मिला, जब अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर पूर्व कूड़ा डलावघर स्थल पर वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्थापित एयर मिस्ट टावर का लोकार्पण कर इसको जनता को समर्पित किया।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कूड़ामुक्त शहर के अपने संकल्प को विकास के बूते सार्थक बनाने की दिशा में एक नई सौगात नगर की जनता को देने का काम किया है। ऐसे में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए शहर में अब स्वच्छ हवा के लिए पालिका ने कदम बढ़ाते हुए गंदगी स्थलों को स्वच्छता व विकास की तस्वीर में बदला गया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर जलकल विभाग द्वारा शहर के तीन स्थानों पर एयर मिस्ट टावर स्थापित किये गये, जिनका बुधवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ विधिवत उद्घाटन किया।
राज्य वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर ये एयर मिस्ट टावर स्थापित किए गए हैं। इनमें जिला अस्पताल रुड़की रोड मुख्य मार्ग, कम्पनी बाग के बाहर मेरठ रोड व भोपा रोड गांधी पॉलिटेक्निक के पास के नाम शामिल हैं। इनमें से कंपनी बाग व जिला अस्पताल पर पूर्व में कूड़ा डलावघर स्थापित थे। प्रदूषण नियंत्रण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए शहर में ऐसे स्थान चयनित किए गए, जहां प्रदूषण की स्थिति अधिक पाई गई। इन्हें प्रदूषण के हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित कर वहां मिस्ट टावर लगाए हैं। यह टावर सेंसर आधारित प्रणाली पर कार्य करेगा। इसमें जैसे ही एक्यूआई में गिरावट या धुंधयुक्त प्रदूषण की स्थिति बढ़ेगी, उक्त टावर स्वचालित प्रणाली से चालू हो जाएगा। यह 30 मिनट में लगभग 250 मीटर क्षेत्र को कवर करके सूक्ष्म जलकणों के माध्यम से धूल कणों को नियंत्रित करते हुए हवा को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभायेगा।
स्थापना के बाद एक वर्ष तक संबंधित अधिष्ठाता कंपनी ही इन टावरों का संचालन एवं रखरखाव करेगी। 24 घंटे की व्यवस्था के तहत एक आॅपरेटर व एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहेगा। टावर के लिए 5 हजार लीटर क्षमता का मुख्य जल टैंक स्थापित किया गया है, जबकि 2 हजार लीटर अपशिष्ट जल टैंक अलग से बनाया गया है। इस अपशिष्ट जल का उपयोग सड़क डिवाइडर पर लगे पौधों की सिंचाई में किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लोकार्पण अवसर पर बताया कि यह योजना शहर के लिए अत्यंत सराहनीय है। इसमें जो स्थान पूर्व में कूड़ा डलावघर के रूप में गंदगी के प्रतीक बन चुके थे, वहां विकास की नई तस्वीर सामने आई है। एयर मिस्ट टावर वायु प्रदूषण नियंत्रण में बड़ी भूमिका निभाने के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार लाने का कार्य करेगा। आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखते हुए शहर को कूड़ामुक्त और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में किार्य किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे वायु प्रदूषण की समस्या में ठोस कमी आएगी और आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। इस दौरान मुख्य रूप से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, सभासद इरशाद अंसारी व जलकल एई अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश में स्मार्ट मीटर की बाध्यता समाप्त, मुख्यमंत्री ने जारी किया निर्देश

लखनऊ (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास पर आधारित है। ऐसे में तमाम मिल रही शिकायतों के बीच विद्युत उपभोक्ताओं को

शैफाली पण्ड्या से स्कूल किट पाकर खिले स्कूली बच्चों के चेहरे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गायत्री बनमाला मण्डल की शिवमूर्ति एवं विकास कालोनी स्थित बाल संस्कारशाला के 40 विद्यार्थियों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे, जब गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मण्डल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने उन्हें स्कूल किट प्रदान की। इस किट में कॉपियाँ, पुस्तकें, कलम, गायत्री महामंत्र लेखन पुस्तिका तथा स्कूल बैग सहित अन्य

चौथी बार ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने यशवंत सैनी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यशवंत सैनी को ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी की गयी नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सूची के अनुसार ज्वालापुर निवासी यशवंत सैनी को ज्वालापुर नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यशवंत सैनी के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें

श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया गया। मालवीय घाट पर संतों के सानिध्य में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अष्ट चिरंजीवी पूजन किया गया। जिसमें भगवान परशुराम सहित अष्ट चिरंजीवियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। 51 ब्राह्मणों द्वारा गायत्री मंत्र

खडखडी हरिद्वार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लाल चंदन लाल सेवा सदन खड़खड़ी में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रोगी केयर संस्था के सहयोग से आयोजित शिविर में डा.रोहित कुमार, डा.गौरव सिंह, डा.कशिश सचदेवा, डा.देवव्रत सांई और राजीव बंसल ने मरीजों की हृदय रोग, पेट रोग, सर्जरी, न्यूरोपैथी रोग आदि की जांच कर उचित परामर्श दिया।

पुराने खिलौने और सामान को उपयोगी बनाकर जरूरतमंद बच्चों को चेहरे पर मुस्कान लाने में जुटी नमन जैन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जुर्स कंट्री निवासी नमन जैन पुराने खिलौने और सामान एकत्रित कर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही हैं। गूंज एनजीओ के साथ जुड़कर वालंटियर के रूप में जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने में जुटी नमन जैन ने रविवार को जुर्स कंट्री में आयोजित कैंप के दौरान बताया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal