मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिवहन विभाग की ओर से जनपद के वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए 20 एवं 21 फरवरी को परिवहन कार्यालय मुजफ्फरनगर में परिवहन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यूनियन बजट 2026 में लागू की एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था के संबंध में वाहन स्वामियों के साथ विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों को मेले में इस दौरान विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
परिवहन विभाग की ओर से आयोजित मेले में कर निर्धारण प्रक्रिया, कर गणना की विधि, भुगतान की समय-सीमा तथा संबंधित नियमों की स्पष्ट रूप से जानकारी दी जाएगी। वहीं वाहन स्वामियों की शंकाओं का यहां पर समाधान मौके पर ही किया जाएगा। इसके साथ कर भुगतान या समायोजन की सुविधा भी यहां पर प्रदान की जाएगी। एआरटीओ ने जनपद के वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एकमुश्त कर व्यवस्था एवं अन्य परिवहन नियमों की जानकारी भी प्राप्त करें। यह परिवहन मेला 20 एवं 21 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से परिवहन कार्यालय मुजफ्फरनगर में आयोजित होगा।

विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में किया सड़क निर्माण का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों






