किसान दिवस में समस्या निदान के बजाए अफसरों की अदला-बदली पर उठे सवाल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। योगी सरकार की पहल पर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के उद्देश्य से तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया गया। जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभागार में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देते हुए किसानों को कृषि एवं कृषि से जुडेÞ विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न किसान दिवस में किसानों द्वारा जनपद के समस्त गन्ना तौल केन्द्रों की जांच कराने एवं जल निगम से अधिकांश ग्रामों के रास्तों को पुन: ठीक कराने की मांग की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को रोके जाने के साथ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर मृतकों के विरुद्ध भी मुकदमे दर्ज कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके साथ भोपा और जौली मार्ग पर बीमारियों को आमंत्रण देने के लिए प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराते हुए इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में वायु एवं जल प्रदूषण के कारण कैंसर जैसी बीमारियों ने दर्जनों परिवारों को असमय मौत की नींद सुला दिया और सैकड़ों लोग जीवन और जिंदगी के बीच संघर्षरत हैं। उन्होंने क्षेत्र की इस समस्या के स्थाई निदान कराए जाने की जरुरत पर जोर दिया। किसान दिवस में टूटी सड़कें, पेय जल आपूर्ति, सिंचाई और कृषि विभाग की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते हुए सुधार किए जाने की मांग की। किसान दिवस में पहुुंची एक महिला ने कृषि विभाग के अधिकारियों से जनपद में कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार की मांग की। इस दौरान किसान दिवस में अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि गन्ना तौल केन्द्रों की जाँच एवं जल निगम द्वारा क्षतिग्रस्त रास्तों को ठीक कराया जायेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं में अपना व्यक्तिगत ध्यान देकर समस्याओं को निस्तारण कराया जाये तथा निस्तारण आख्या की सॉफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने व हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अक्षय तृतीया पर परशुराम महादेव मंदिर में संपन्न हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को अक्षय तृतीया पर्व पर देशभर में भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम जी को नमन करते हुए पूजा-अर्चना एवं भंडारे के आयोजन किए गए। वहीं अनेक परिवारों में भगवान को जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। मुजफ्फरनगर में भी कई स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गांधी

मंत्री कपिल देव ने लिया गुरु चंद्र मोहन जी महाराज का आशीर्वाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने अपने गांधीनगर स्थित आवास पर परम गुरु श्री चंद्रमोहन जी महाराज का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि परम पूज्य “गुरु श्री चंद्रमोहन जी का सान्निध्य समाज

जैन कन्या पाठशाला के अध्यक्ष बने राजेश जैन और संजय जैन को मिला सचिव का जिम्मा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज एवं जैन कन्या पाठशाला (पी.जी.) कॉलेज, मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोघ संपन्न हो गया। इससे पूर्व प्रबंध समिति के आगामी कार्यकाल हेतु निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी मोनिका, प्रधानाचार्य, एसडी कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी, विभागीय पर्यवेक्षक ललित मोहन गुप्ता, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल, रसूलपुर, डिग्री कॉलेज

भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बने कन्हैया लाल शर्मा

मुजफ्फरनगर। भगवान विष्णु के छोटे अवतार भगवान श्री परशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव पर मुजफ्फरनगर शहर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाल गई। इस भव्य शोभा यात्रा में जहां विभिन्न सामाजिक धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ गपशप ग्रुप की ओर से बेसन के लड्डू हलवे का प्रसाद और शीतल जल की व्यवस्था की गई वहीं

पाँच दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर गाइड कैप्टेन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का डीएवी कॉलेज में शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केंद्र लखनऊ एवं सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ एवं सहारनपुर मंडल श्री अमित सैनी के निर्देश एवं ज़िला संस्था मुज़फ़्फ़रनगर के तत्वावधान में पाँच दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर गाइड कैप्टेन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डीएवी पीजी कॉलेज के अध्यापक शिक्षा विभाग में आयोजित

अयोध्या संस्कृति कला उत्सव का भव्य आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अयोध्या संस्कृति कला उत्सव का भव्य आयोजन भारतीय संस्कृति फाउंडेशन एवं मंगलम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति और भक्ति भाव का अद्भुत संगम रहा, जिसमें श्रीराम स्तुति पर एक विशिष्ट प्रस्तुति के माध्यम से India Star World Record स्थापित किया गया। इस गरिमामयी अवसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal