मृतक शुभम के परिजनों को अखिलेश यादव ने भेजी सहायता

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिनों कूकड़ा कमल नगर निवासी गरीब ई-रिक्शा चालक शुभम पाल की हत्या करके ई-रिक्शा लूट ली गई थी। इस प्रकरण व मृतक शुभम पाल के परिजनों की कमजोर स्थिति से सपा के प्रदेश सचिव विनय पाल द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराते हुए आर्थिक सहायता की अपील की थी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मृतक शुभम पाल की माता की आर्थिक सहायता हेतु भेजे एक लाख रुपए की सहायता राशि के चेक को राष्ट्रीय महासचिव व सपा लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक, जिलाध्यक्ष जिÞया चौधरी प्रदेश सचिव विनय पाल ने मृतक शुभम पाल के आवास पर पहुंच कर एक लाख का चेक मृतक की माता को सौंपकर मृतक के प्रति सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का संवेदना संदेश दिया। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल द्वारा मृतक शुभम पाल की माता को 21,000 रुपए की सहायता राशि दी गई। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ते अपराधों से निर्दोष लोग मौत का शिकार होने के साथ उनके परिवार को आर्थिक दयनीय स्थिति से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन सरकार ऐसे परिवारों की सुध तक नहीं लेती, सपा ऐसे परिवारों के दु:ख में हमेशा साथ है। सहायता राशि प्रदान करने में वरिष्ठ सपा नेता व बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, प्रदेश सचिव चौ. इलम सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री महेश बंसल, साजिद हसन, दर्शन सिंह, दीप्ति पाल, सतीश गुर्जर, विकिल गोल्डी अहलावत, डॉ. नरेश विश्वकर्मा, पवन पाल, रामपाल सिंह, डॉ. प्रमोद पाल, धर्मेंद्र नीटू, सुरेश पाल, अनुराग पाल, अनुज कुमार गुर्जर सहित समाजवादी पार्टी व पाल समाज के अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal