मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेक फास्ट एवं होमस्टे नीति 2025 के अंतर्गत मंगलवार को जनपद में प्रस्तुतीकरण एवं गोष्ठी का आयोजन आईटीआई में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल एवं अध्यक्षता सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए की।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिले के अन्य ग्रामों को भी ग्रामीण पर्यटन सम्बन्धी लाभों से जोड़े जाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए।जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रालोद विदित मलिक ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई कि इस नीति के माध्यम से न केवल गांवों तक रोजगारों के नये रास्ते खुलेंगे बल्कि यह ग्रामीण एवं क्षेत्रीय संस्कृति को संजोने में लाभदायक होगी। आदित्य त्यागी सीएम फेलो द्वारा विस्तार से उपर्युक्त पर्यटन नीति का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस नीति के तहत आवासीय इकाईयों को ग्रामीण, शहरी एवं बेड व ब्रेकफास्ट के रूप में पंजीकृत किया जा सकेगा, जिस में आवासीय घर के 1 से 6 कक्ष किराये के लिए उपलब्ध होंगे। संदीप उपाध्याय एवं प्रमोद चेतल, प्रतिनिधि लक्ष्य एनजीओ ने जिले में ग्रामीण पर्यटन एवं होमस्टे पर चर्चा करते हुए लक्ष्य एनजीओ द्वारा ग्रामीण पर्यटन हेतु विकसित किये जा रहे देवल एवं शुक्रताल गांवों में किए कार्यों एवं आगामी रूपरेखा के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उक्त नीति से ग्राम एवं कस्बे भी राज्य के विकास में अहम भूमिका निभायेंगे। इस अवसर पर होमस्टे नीति के तहत पर्यटन विभाग द्वारा कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ में प्रशिक्षित 04 लोकल टूरिस्ट गाईड को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस दौरान लगभग 25 लोगों ने होमस्टे नीति के तहत पंजीकरण कराने की इच्छा व्यक्त की तथा आॅफलाइन पंजीकरण कराया। रविशंकर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सहारनपुर ने बताया कि होमस्टे नीति के तहत जनपद में कुल 09 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी पंजीकरण कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा, संजय राठी, जिलाध्यक्ष, रालोद, कुणाल वर्मा, सीएम फेलो तथा श्री संदीप उपाध्याय सहित अन्य अतिथि उपस्थिति रहे।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






