मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर द्वारा ISO- 9001 एवं ISO-27001 का सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि बैंक के निदेशक मंडल सहित समस्त कर्मचारी बंधुओं के समर्पित प्रयासों और हमारे किसान बंधुओं के अटूट विश्वास व सहयोग का सामूहिक परिणाम है। कर्मचारियों की निष्ठा, ईमानदारी और सतत परिश्रम तथा किसानों की मेहनत, धैर्य और विश्वास के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए हृदय से बैंक के निदेशक मंडल, सभी बैंक कर्मचारी बंधुओं एवं किसानों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह गौरवपूर्ण क्षण प्राप्त हुआ।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






