पत्रकार पर हिंसक हमले की घटना पर जताया रोष

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विजय प्रताप सिंह के प्रतिष्ठान पर दिल्ली विश्वविद्यालय में पत्रकार रुचि तिवारी के साथ कथित हिंसक घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में कहा गया कि शिक्षा परिसर में संवाद, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रतीक होने चाहिए, न कि भय और हिंसा के। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति, विशेष कर एक महिला पत्रकार पर भीड़ द्वारा हमला लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की फिर पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा साहस, सम्मान और न्याय की रही है। वही परंपरा जिसे रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरों ने जीवित रखा। आज जरुरत है कि हम कानून, संयम और एकता के मार्ग पर चलकर समाज में शांति और आपसी सम्मान को मजबूत करें।
बैठक में संजय मिश्रा ने कहा कि बहन-बेटियों से बदतमीजी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विजय प्रताप सिंह ने इस घटना को घोर निंदनीय बताया। वहीं राकेश त्यागी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सरकार को सख्त रोक लगानी चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से चंद प्रकाश शर्मा, विशाल जैन, शैकीं शर्मा, हिंदूवादी नेता बिट्टू सिखेड़ा, दिनेश, जतिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

बाबा साहब का लिखा संविधान बना रहा देश को सबल: कमल मित्तल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कैंप कार्यालय निकट गांधी आश्रम कचहरी गेट के पास अम्बेडकर जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिनमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयीएंव उनके जीवन, संघर्ष और समाज के

भाकियू सुप्रीमो ने किया डॉ. अंबेडकर को नमन

सिसौली।अंबेडकर भवन सिसौली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ही हम भारतवासियों को विभिन्न तरह की स्वतंत्रताएं मिली हुई है जिससे हम अपने धर्म अपने रीति रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता के साथ अपना

एम एम इंटर कॉलेज में किया गया बाबा साहब को नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न,शिक्षाविद,डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रातः 8 बजे विद्यालय में जयंती समारोह का आरंभ डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर के नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

दिवंगत भाजपा नेता बिजेंद्र पाल के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार दोपहर केवलपुरी स्थित दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. बिजेंद्र पाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। भाजपा

12,600₹ के विवाद में खून-खराबा: नौकर ने मालिक पर हथौड़े से किया हमला

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। आपसी रिश्ते और संबंध वर्तमान परिपेक्ष में बड़ी तेजी से तार तार होते जा रहे हैं। ऐसे हालातो में जहां अपने अपनों का खून करने को आमादा है वही दूसरी ओर परिवार की रोजी-रोटी में सहायक बने लोग भी मामूली सी बात पर हिंसा का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal